फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बारिश से भीगी खरीदी केंद्र पर रखी लाखों की धान, नहीं किए गए थे बचाव के इंतजाम

Sat, 06 Jan 2024 12:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के जबेरा ब्लॉक, कुम्हारी और तेंदूखेड़ा ब्लॉक के कई केंद्र पर धान की खरीदी चल रही है। यहां किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। पहले उसे सर्वेयर द्वारा परेशान किया जा रहा था। वही, अब उसकी उपज पानी में भीग रही है।
विज्ञापन
बारिश में भीगी लाखों रुपये की धान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई है। इससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। वही, बारिश के कारण नुकसान होना भी शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, इस समय जिले के कई ब्लॉक में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी चल रही है। गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के चलते यहां रखी लाखों रुपये की धान पानी में भीग  गई। इससे शासन को काफी नुकसान हुआ। लेकिन, धान के भीगने में खरीदी करने वाले प्रबंधकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। क्योंकि, पिछले 15 दिनों से मौसम खराब चल रहा है। इसके बाद भी धान को पानी से बचाने के लिए किसी भी प्रकार के इंतजाम नहीं किए गए। ऐसे में बारिश होने पर खरीदी केंद्र पर रखी धान भीग गई।  

कहां हो रही धान की खरीदी
दमोह के जबेरा ब्लॉक, कुम्हारी और तेंदूखेड़ा ब्लॉक के कई केंद्र पर धान की खरीदी चल रही है। यहां किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। पहले उसे सर्वेयर द्वारा परेशान किया जा रहा था। वही, अब उसकी उपज पानी में भीग रही है। जबेरा ब्लॉक के बनवार खरीदी केंद्र में रखी धान की बोरियों के चारों ओर पानी भर गया। यही हालत तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सर्रा खरीदी केंद्र की भी है। मौसम वैज्ञानिकों के बताएं अनुसार अगर चार दिन तक इसी तरह बारिश होती रही तो खराब होने वाली लाखों की धान का आंकड़ा करोड़ों में पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें