फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कोतमा सीईओ को हटाने जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Jan 2024 11:54 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

जनपद पंचायत कोतमा अध्यक्ष जीवन सिंह धुर्वे ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में तीन मांगें की हैं। इसमें कहा गया कि जनपद पंचायत कोतमा प्रभारी जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी लालबहादुर वर्मा को नियम विरुद्ध प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर की जनपद पंचायत कोतमा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी  (सीईओ) को हटाने के लिए जनपद पंचायत अध्यक्ष ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


जनपद पंचायत कोतमा अध्यक्ष जीवन सिंह धुर्वे ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में तीन मांगें की हैं। ज्ञापन में कहा गया कि जनपद पंचायत कोतमा प्रभारी जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी लालबहादुर वर्मा को नियम विरुद्ध प्रभार दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी केके सोनी के 31 दिन के अवकाश पर जाने पर लालबहादुर वर्मा को 31 दिवस के लिए आदेश किया गया था, लेकिन अभी तक प्रभारी के रूप में पदस्थ है। बता दें कि लालबहादुर वर्मा का मूल पद स्कूल हेडमास्टर का हैं।
विज्ञापन


जपं कोतमा अध्यक्ष ने बताया कि लालबहादुर वर्मा जनपद कोतमा के ग्राम पंचायत पिपरिया के पुस्तैनी निवासी है, जो नियम विरुद्ध है। जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर से मांग की है कि जनपद कोतमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को स्थाई रूप से पदस्थ किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें