फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सकारात्मकता के लिए ऑनलाइन योग सत्र, दुनियाभर से जुड़े लोग

Mon, 21 Jun 2021 08:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

21 जून को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के इंदौर में इस बार सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया गया। इंदौर के योग गुरु कृष्णा मिश्रा के सानिध्य में आयोजित 'ऑनलाइन योगा सेशन' में कोरोना योद्धाओं समेत दुनिया भर से लोगों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
ऑनलाइन योग सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच लोगों में सकारात्मकता जगाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने इस मौके पर ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया। यह योग सत्र विश्व के सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलेगा। भारतीय समयानुसार यह योग सत्र रात को 11 बजे समाप्त होगा।

विज्ञापन


इसमें देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवान, अस्पतालों में मरीजों की जान बचाने में जुटे डॉक्टरों समेत सभी कोरोना योद्धा, मरीज और आम लोग शामिल हुए। इस ऑनलाइन सत्र में भारत के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, हांगकांग, दुबई, लंदन समेत कई देशों से लोगों ने हिस्सा लिया। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। प्रधानमंत्री के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी। तब से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसलिए 21 जून को मनाया जाता है योग दिवस
21 जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता है। इस सवाल का जवाब ज्योतिष विज्ञान में मिलता है। 21 जून का दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कह सकते हैं। भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी माना जाता है। इसी कारण के चलते 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें