फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में आज से शुरू होंगी कक्षा 9वीं से 12वीं तक की ऑनलाइन कक्षाएं

Mon, 07 Sep 2020 02:15 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
online education - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने सोमवार से कक्षा नौवीं से 12वीं तक ऑनलाइन शिक्षा सत्र शुरू करने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। शिक्षा मण्डल द्वारा तीन सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि सुबह सात बजे से सुबह 10 बजे तक दूरदर्शन पर ऑडियो-वीडियो पाठ प्रसारित किये जाएंगे। इसके लिए छात्रों एवं शिक्षकों को मोबाइल ऐप ‘माशिम’ पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


मोबाइल ऐप ‘माशिम’ पर हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल का पंजीकरण करना होगा अनिवार्य
मण्डल के अध्यक्ष जुलानिया ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम सोमवार से कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर रहे हैं।’’ आदेश में कहा गया है कि शिक्षा मण्डल द्वारा विकसित मोबाइल ऐप ‘माशिम’ पर प्रत्येक हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल का पंजीकरण अनिवार्य होगा। कक्षा 9वीं से 12वीं के प्रत्येक विद्यार्थी एवं स्वाध्यायी विद्यार्थी का भी पंजीकरण अनिवार्य होगा।'

सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा सोमवार से ऑनलाइन कक्षाओं के शुरू करने के फैसले के खिलाफ है। हालांकि, जुलानिया ने कहा, ‘‘मेरे इस आदेश को (स्कूल शिक्षा) मंत्री की मंजूरी मिल गयी है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें