फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: पीएम मोदी व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, जांच जारी

Sun, 11 Jul 2021 03:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की शिकायत पर खाचरोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती भी कबूल कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक व्यक्ति को उज्जैन से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता की शिकायत पर शनिवार को यह कार्रवाई की गई। खाचरोद पुलिस थाने के प्रभारी रामकिशोर सिंघावत ने रविवार को बताया कि भाजपा के खाचरोद मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्या जागीर गांव में रहने वाले गोवर्धन नागर (28) ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज
उन्होंने कहा कि इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून के तहत गोवर्धन नागर को शनिवार को गिरफ्तार किया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया। सिंघावत ने बताया कि उसके खिलाफ सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें