फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम के आदेश पर मांस-मछली की दुकानें हटाने के लिए प्रशासन ने दिए 24 घंटे, व्यापारी राजी नहीं

Fri, 15 Dec 2023 11:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

सीएम के आदेश पर अधिकारियों ने कहा कि मांस-मछली की अवैध दुकानें हटाए नहीं तो होगी कार्रवाई। कारोबारी बोले वर्षों से लगा रहे हैं दुकान अब अचानक कैसे हटा लें।
विज्ञापन
दुकानदारों को समझाते अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही डॉ. मोहन यादव ने सड़क किनारे लगने वाली मांस-मछली की दुकानों को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं, जिसका असर आज कटनी में देखने मिला। यहां जिला प्रशासन सहित नगर निगम कमिश्नर समेत नगर पुलिस अधीक्षक बरगवां क्षेत्र पहुंचे और सभी मांस-मछली कारोबारियों को 24 घंटे के अंदर ही दुकानें हटाने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि इसके लिए कोई भी दुकानदार राजी नहीं दिखा। 

विज्ञापन


मच्छी की दुकान लगाने वाले अब्दुल करीम ने बताया कि हम वर्षों से यहां मछली की दुकान लगाते आ रहे हैं अचानक जिला प्रशासन आया और दुकान हटाने की बात कहने लगा। बरगवां में 25 दुकान तो महज शहरीय क्षेत्र 150 से ज्यादा दुकानें लगती हैं, इनके कर्मचारी और परिवार कहां जाएंगे। इसके लिए कल हम लोग नगर निगम जाकर अधिकारियों से बात करेंगे और अपने पुराने लाइसेंस को रिन्यू की प्रोसेस के साथ दुकान लगाने की वैकल्पिक व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। 

फिलहाल कटनी एसडीएम राकेश चौरासिया ने बताया कि सभी अवैध दुकानदार जो सड़क किनारे मांस-मछली बेचने का कारोबार करते हैं, उन्हें दुकान हटाने के निर्देश जारी किए हैं। यदि वो 24 घंटे के अपनी दुकानें नहीं हटाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


अधिकारियों और धर्मगुरुओं की बैठक
बता दें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मांस-मछली की दुकान हटाने के साथ ही यूपी की तर्ज में धार्मिक स्थलों में लगे लाउड स्पीकर का वॉल्यूम निर्धारित डेसीमीटर के अनुरूप रखने के निर्देश भी दिए हैं, जिसको लेकर कल कलेक्टर अवि प्रसाद ने अधिकारियों और धर्मगुरुओं की बैठक बुलाई है, जिसमें सभी प्रकार के निर्णय लेने की बात हो सकती है।


उज्जैन में शुरू हुआ मुख्यमंत्री के आदेशों पर अमल, तीन दुकानों टीम ने लगाए ताले
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शपथ ली और सबसे पहले खुले में मांस-मटन-मछली बेचने पर प्रतिबंध लगाते हुए कार्रवाई के आदेश पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने शाम को आदेश जारी किया और उनके गृह नगर उज्जैन मे निगम की टीम ने तीन दुकानों पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने ताले लगा दिए। ये आदेश मुख्यमंत्री ने शाम 7 बजे जारी किए थे और उसके बाद नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। नगर निगम के उपायुक्त और स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी संजेश गुप्ता टीम के साथ सबसे पहले मुनि नगर के दो तालाब स्थित लकी चिकन एवं मटन सेंटर पर पहुंचे यहां उन्होंने ताला लगाकर दुकान सील कर दी। इसके बाद वार्ड क्रमांक 6 में मोहन नगर क्षेत्र में दुकान पर ताला लगा दिया। वहीं, वार्ड क्रमांक 25 में हाजी चिकन एवं मटन सेंटर पर ताला लगाने के लिए टीम गई लेकिन वहां दुकान पहले से ही बंद थी और ताला लगा था, इसलिए नगर निगम का कर्मचारी को खड़ा कर दिया जैसे ही दुकान खुलेगी उसे पर कार्रवाई कर दी जाएगी। उपायुक्त गुप्ता ने बताया मुख्यमंत्री के आदेश के परिपालन में यह कार्रवाई की गई है और शहर के सभी स्वास्थ्य विभाग के दरोगा नगर निगम की रिमूवल गैंग की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद नगर निगम द्वारा एलान कराया जाएगा और सभी लोगों को समझाइश दी जाएगी की कोई भी खुले में मांस मटन मछली ना बेचें ऐसा करने वालों पर नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इधर एमपी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई और राज्य में मांस की अवैध बिक्री पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि जो कोई अपराध करता है, वह अपराधी है। पीएम मोदी द्वारा अपराध मुक्त भारत के संकल्प के कारण सभी राज्यों में भाजपा सरकारें अपराधियों को दंडित करने और उन पर मुकदमा चलाने का प्रयास कर रही हैं... यहां तक कि खुले में बिकने वाले फलों में भी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें