फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मौत पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा- विधायकों की भी होती है मौत

Fri, 23 Feb 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
गोपाल भार्गव
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पंचायती राज मंत्री गोपाल भार्गव ने महिलाओं के पहनावे को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है। यह टिप्पणी उन्होंने पत्रकारों द्वारा किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोगों का विरोध उस समय कहा चला जाता है जब महिलाएं अंडरवियर पहने हुए टीवी पर दिखती हैं। दरअसल बुंदेली लोक नृत्य राई को लेकर कुछ लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। जिसके जवाब में मंत्री ने कहा- हम कभी कभी औचित्य के प्रश्न पूछते हैं, 22 गज का घाघरा पहन के, सर ढक के और जो हमारी माताएं बहनें भी कहलें, महिलाएं भी कह लें, नृत्य करती हैं, वो ठीक है कि टेलीविजन पर आप जो चड्ढी पहने देख रहे हैं, उसका विरोध कोई क्यों नहीं कर रहा है? क्यों नहीं कर रहा है विरोध? आप मोबाइल पर देखते हो उसको और देख रहे हैं 90 परसेंट लोग।

विज्ञापन


इसके बाद जब भार्गव से किसानों की आत्महत्या को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया- विधायक की भी मृत्यु होती है। 10 विधायक मर गए पिछले 4 साल में, अब क्या मृत्यु पर किसी का जोर है? विधायक अमर हैं? हम लोगों को भी टेंशन होता है। किसानों के साथ हमारी सहानुभूति है। वह इस समय रहली सीट से विधायक हैं। 19 विधायकों की मौत को किसानों की मौत से जोड़ने की वजह से मंत्री की आलोचना हो रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि लोगों की मौत तनाव के चलते ब्रेन हेमरेज और दूसरे कारणों से हो जाती है, हम सभी यात्राएं करते हैं तो जीवन खतरे में रहता है, लेकिन किसान की मौत पर ही इतनी हाय-तौबा क्यों मची है।

बता दें कि पिछले साल राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें उसने बताया था कि पिछले 9 सालों में मध्यप्रदेश के 11,000 किसानों ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं 26 लाख किसानों ने सहकारी बैंकों से खेती के लिए कर्ज लिया था। बहुत से किसान कर्ज ना दे पाने और फसल खराब होने की वजह से मौत को गले लगा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें