फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती: वीडी शर्मा ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार भाजपा के कृतित्व का हिस्सा हैं

Thu, 14 Apr 2022 02:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन




बाबा साबब की जयंती के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान निर्माता बाबा साहब डॉं भीमराव अंबेडकर जी के विचार भारतीय जनता पार्टी के कृतित्व का हिस्सा हैं। पार्टी उनके विचारों पर काम करते हुए गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है। शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार इतने वर्षों तक रही लेकिन उन्होंने कभी भी बाबा साहब के विचारों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब से देश में और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब से बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने और गरीबों के उत्थान के काम हुए। बाबा साहब के पंच तीर्थों पर भी भाजपा सरकार ने काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को पूरे प्रदेश के 65 हजार बूथों पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड ऑफिस चौराहे पर मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें