फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar: 11 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटाकर वन विभाग ने लिया कब्जा, 5 जेसीबी के साथ पहुंची भारी-भरकर टीम

Thu, 26 Sep 2024 05:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

पाडल्या की वन भूमि पर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए वन विभाग और प्रशासन ने 11 हेक्टेयर (करीब 30 एकड़) भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। जिसमें 5 जेसीबी मशीनों और भारी प्रशासनिक तथा वन अमले का सहयोग लिया गया।
विज्ञापन
वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध जताता ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बड़वाह वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पाडल्या की वन भूमि पर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए वन विभाग और प्रशासन ने 11 हेक्टेयर (करीब 30 एकड़) भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। यह कार्रवाई जिला टास्क फोर्स की बैठक के आदेश के तहत की गई, जिसकी अध्यक्षता खरगोन जिला कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की थी।
विज्ञापन


इस अभियान का नेतृत्व बड़वाह मंडलाधिकारी अनुराग तिवारी ने किया, जिसमें 5 जेसीबी मशीनों और भारी प्रशासनिक तथा वन अमले का सहयोग लिया गया। बुधवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में 8 से 10 जगहों पर अतिक्रमण हटाया गया और यह शाम 8 बजे तक जारी रही।

कार्यवाही में उप वनमंडलाधिकारी एम.एस. मौर्य, नायब तहसीलदार पंकज जाट, करही थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन और विभिन्न वन परिक्षेत्र अधिकारियों सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें