फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: भुवनेश्वर में ट्रेन में घुसकर गौरक्षकों ने रेलवे स्टाफ को पीटा

Sat, 27 May 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
ओडिशा के भुवनेश्वर में गौरक्षकों द्वारा ट्रेन में रेलवे स्टाफ को पीटने का मामला सामने आया है। इंडिया टाइम्स के मुताबिक,  भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर 20 से अधिक लोगों के समूह ने कोचुवेली-गुवाहाटी एक्सप्रेस में पशु तस्करी का आरोप लगाकर दो लोगों सहित रेलवे स्टाफ की पिटाई की।
विज्ञापन


गौरक्षकों ने कानूनी रूप से 20 दुधारू गायों को ले जा रहे दो लोगों के साथ ही लोको पायलट ट्रेन और सहायक को भी पीटा। सभी गाय नोएडा स्थित एग्रो कंपनी की थीं। कंपनी मेघालय सरकार से मिले ऑर्डर के बाद गायों को तमिलनाडु के सालेम से मेघालय के अमापती पहुंचा रही थी।

बुधवार रात को ट्रेन जब भुवनेश्वर स्टेशन पहुंची, तो बजरंग दल के सदस्य होने का दावा करने वाले 20 से अधिक लोग ट्रेन में घुस गए और केर्टेकर्स पर हमला कर दिया। एक केर्टेकर उमेश सिंह ने बताया कि ट्रेन में घुसे युवकों ने बिना कुछ पूछे पीटना शुरू कर दिया। ट्रेन से 20 गायों को उतारे से पहले उन्होंने एक पैसेंजर और दो रेलवे स्टाफ के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन


मेघालय सरकार ने पुष्टि की है कि जो गायें ट्रेन के जरिए लाई जा रही थी उनका सरकार ने ही ऑर्डर  दिया था। मेघालय के पशुपालन निदेशालय और  पशु चिकित्सा के निदेशक डॉ बी रिजल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने दुधारू गायों के साथ किसानों की सहायता के लिए डेयरी मिशन की शुरुआत की है। हमने ई-टेंडर प्रक्रिया से तीन कंपनियों को चुना। वेर्टेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड इनमें एक बड़ी फर्म है। ये कंपनी हमारे लिए सालेम से 20 गायों को साथ भेज रही थी।
विज्ञापन


इस घटना के बाद गायों को शहर की गौशाला में भेज दिया गया। रेलवे पुलिस ने इस मामले में गौरक्षकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें