आंध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले में एक 32 वर्षीय शख्स की बीच सड़क पर तेज धारधार हथियार से हत्या कर दी गई। शख्स की पहचान मारूति रेड्डी के रूप में हुई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे और किसी ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की।
हालांकि आरोपियों ने बाद में थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि दो हमलावर ने जमीन विवाद के चलते बदले की भावना से इस पूरी घटना को अंजाम दिया।
हालांकि रेड्डी ने आरोपियों की पकड़ से बचने के लिए दौड़ भी लगाई, लेकिन वह डिवाइडर से टकरा कर गिर गया। जिसके बाद एक आरोपी ने उसका पैर पकड़ा और दूसरे ने धारधार हथियार से उस पर एक के बाद 11 वार किए।