फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuno National Park: ओबान चीता को रास नहीं आ रहा कूनो अभयारण्य, इस बार भागकर जौराई गांव के खेतों में पहुंचा

Sun, 16 Apr 2023 05:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया नर चीता ओबान शनिवार की रात एक बार फिर से नेशनल पार्क एरिया को जंप कर शिवपुरी जिले के रिहायशी इलाके में पहुंच गया। रेडियो कॉलर के जरिए नेशनल पार्क की एक टीम ओबान को ढूंढने में जुटी हुई थी। रविवार की सुबह पता चला कि ओबान पार्क की सीमा से निकल कर शिवपुरी के गांव जौराई में घुस गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह खेतों में देखा गया ओबान चीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर से ओबान नाम का चीता भाग निकला है। यह चीता रविवार की सुबह शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील के गांव जौराई में खेतों में चहलकदमी करते हुए देखा गया है। चीता को अचानक खेतों में देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। जबकि वन विभाग और कूनो नेशनल पार्क की एक टीम चीता की सुरक्षा और चीते को दोबारा से कूनो नेशनल पार्क के इलाके में ले जाने की कवायद में जुटी हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया नर चीता ओबान शनिवार की रात एक बार फिर से नेशनल पार्क एरिया को जंप कर शिवपुरी जिले के रिहायशी इलाके में पहुंच गया। रेडियो कॉलर के जरिए नेशनल पार्क की एक टीम ओबान को ढूंढने में जुटी हुई थी। इसी दौरान रविवार की सुबह ग्रामीणों के जरिए पता चला कि ओबान कूनो नेशनल पार्क की सीमा से निकल कर शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील के गांव जौराई में घुस गया। इस समय वह एक किसान के खेत में पेड़ के नीचे आराम कर रहा है।

चीता ओबान इससे पहले भी दो बार कूनो पार्क से भाग चुका है। तब भी वह जंगल से निकलकर ग्रामीण इलाकों में घुसा था। उसके बाद विभाग की टीम कड़ी मशक्कत से ओबान को आरक्षित इलाके में लेकर आई थी। वहीं, अब एक बार फिर ओबान बाहर गया है। वन विभाग की टीम के वन रक्षक आलोक प्रजापति वन परिक्षेत्र सहायक सुघर सिंह बाजौरिया, वन रक्षक गब्बर सिंह बाजौरिया, ट्रैकिंग गार्ड सुरेंद्र यादव और वाहन चालक हरिओम परिहार मौके पर मौजूद हैं। वे चीते को नेशनल पार्क क्षेत्र में ले जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें