ग्वालियर में अवैध गर्भपात करने वाले एक नर्सिंग होम को सील कर दिया है।
- फोटो : Social Media
ग्वालियर में अवैध गर्भपात करने वाले एक नर्सिंग होम को सील कर दिया है। ये कार्रवाई लगातार शिकायत मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने की है। नर्सिंग होम में काम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है।
सीएमएचओ मनीष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस और राजस्व अधिकारियों के साथ नर्सिंग होम में छापा डाला गया था। यहां से गर्भपात करने वाली दवाएं, उपकरण बरामद किए गए। स्वास्थ्य विभाग को नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस मामले में कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला।
सीएमएचओ ने बताया कि विभाग ने नर्सिंग होम में गर्भपात कराने के नाम पर एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा था। जिससे 16 हजार में डील फाइनल हुई थी। इसके बाद छापे की कार्रवाई की गई। नर्सिंग होम सील किया गया, वहां काम कर रहे डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। सीएमएचओ ने बताया कि अवैध गर्भपात करने में शामिल डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द कराने को लेकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को लिखा जाएगा।