फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: कियोस्क संचालक के घर हुई 45 लाख की डकैती का खुलासा, चार आरोपी पकड़े गए

Sat, 05 Feb 2022 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के बदरवास में एक कियोस्क संचालक के घर हुई 45 लाख की डकैती के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों की अब भी तलाश है। लूटी गई राशि में से आठ लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
 
विज्ञापन
शिवपुरी पुलिस ने 45 लाख की डकैती के मामले में चार लोगों को पकड़ा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 45 लाख की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24 घंटे में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आठ लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 45 लाख की डकैती के मामले में बदरवास का ही एक स्थानीय दुकानदार शामिल रहा। पुलिस ने लूट के लगभग 8 लाख रुपये जब्त कर लिए हैं। इस मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं, इनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने शनिवार को बताया कि 3 फरवरी को कियोस्क संचालक ने थाना बदरवास आकर रिपोर्ट मेरे घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात की और 45 लाख रुपए लूट ले गए। पुलिस ने व्यापारी की रिपोर्ट पर से थाना बदरवास पर अपराध क्रं. 39/2022 धारा 394, 34 भादवि एवं 11,13 एमपीडीपीके एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किए। घटना के सभी साक्षों, सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से देखा गया। सीसीटीवी कैमरे में घटना के समय संदिगंध व्यक्तियों की आवाजाही की फुटेज के आधार पर उन्हें चिन्हित कर कस्बे के अन्य सीसीटीवी कैमरों से ट्रेस कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाया गया। 24 घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दो आरोपियों से घटना मे लूटे गए माल में से 8 लाख 30 हजार रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त एक मोटर साइकल जब्त की गई है। शेष फरार तीन आरोपियों एवं उनसे माल जब्त करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें