फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ सरकार में चार गुना बढ़े शिक्षित बेरोजगार, सिर्फ 34 हजार को मिला रोजगार

Fri, 20 Dec 2019 09:20 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में पिछले एक साल में पंजीकृत शिक्षित बेरोजगारों की तादात सात लाख से बढ़कर 28 लाख पहुंच गई है। वहीं, इस दौरान केवल 34 हजार युवाओं को रोजगार मिला है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को विधानसभा में दी। 

विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने बताया कि बेरोजगार युवाओं की तादात और बढ़ सकती है क्योंकि बड़ी संख्या में युवाओ ने नौकरी की आस में पंजीकरण करवाया है। 

बता दें कि कांग्रेस ने पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान जारी अपने घोषणापत्र में युवाओं को चार हजार रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी किया था। माना जा रहा है कि इससे भी शिक्षित बेरोजगार युवा बड़ी संख्या में पंजीकरण करवा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा अभी तक पूरा नहीं किया है। इस संबंध में सरकार ने विधानसभा में कहा था कि अभी इस तरह के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अक्तूबर 2018 में मध्यप्रदेश में पंजीकृत शिक्षित बेरोजगारों की संख्या 20,77,222 थी और अक्तूबर 2019 में यह 27,79,725 है। कमलनाथ ने कहा कि पिछले एक साल में आयोजित एक नौकरी मेले (जॉब फेयर) में 17,506 युवाओं को नौकरी के लिए चुना गया जबकि प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान 2,520 युवाओं को नौकरियां दी गईं। कमलनाथ ने यह भी कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में 25 नए उद्योगों की स्थापना हुई जिससे 13,740 नौकरियां दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें