फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः जैविक खाद के अवैध कारोबार के दो आरोपियों पर लगा एनएसए, भेजे गए सेंट्रल जेल

Sat, 13 Feb 2021 06:37 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

इंदौर जिला प्रशासन ने जैविक खाद के अवैध कारोबार के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार करके केंद्रीय जेल में बंद करने का आदेश दिया है। प्रशासन के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) अभय बेड़ेकर ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष सिंह ने शैलेंद्र पाटीदार (43) और योगेंद्र सिंह (35) के खिलाफ एनएसए लगाने का आदेश जारी किया।

उन्होंने बताया कि जैविक खाद के अवैध उत्पादन, भंडारण और बिक्री के आरोपों में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ शहर के लसूड़िया पुलिस थाने में 11 फरवरी को अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


बेड़ेकर ने बताया कि ये मामले कृषि विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक (नियंत्रण) आदेश के तहत पंजीबद्ध किए गए थे।

इस बीच, कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के अवैध ठिकानों से जब्त जैविक खाद के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और मामले में विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें