फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के 36 जिलों में हुई सामान्य बारिश, 11 में सामान्य से कम वर्षा

Wed, 29 Aug 2018 05:44 PM IST
भाषा, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन में एक जून से 28 अगस्त तक चार जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है जबकि प्रदेश के 36 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक 953.8 मिलीमीटर वर्षा उमरिया जिले में तथा सबसे कम 461 मिलीमीटर वर्षा अलीराजपुर जिले में हुई है। अधिकारिक तौर पर आज यहां दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में नीमच, भिण्ड, टीकमगढ़ और खंडवा जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

जबकि प्रदेश में दतिया, बुरहानपुर, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, उमरिया, झाबुआ, सिंगरौली, खरगोन, मुरैना, सीधी, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सीहोर, शिवपुरी, आगर-मालवा, जबलपुर, शाजापुर, भोपाल, गुना, कटनी, विदिशा, श्योपुरकलां, धार, दमोह, हरदा, होशंगाबाद, मण्डला, नरसिंहपुर, राजगढ़, ग्वालियर, अशोकनगर, शहडोल, सिवनी और रीवा जिलों में भी सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा 11 जिलों छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, देवास, सागर, पन्ना, डिण्डोरी, छतरपुर, अनूपपुर, सतना, बैतूल और बालाघाट में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें