फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niwari News: निवाड़ी में काम करते हुए पटवारी को आया हार्ट अटैक; पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Tue, 27 Feb 2024 08:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

Niwari Hindi News: निवाड़ी में एक पटवारी को लैपटॉप पर काम करते हुए अचानक हार्ट अटैक आ गया। इस घटना का पता लगने के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
पटवारी काम करते-करते अचानक गिर गए और तड़पने लगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के किशोरपुरा में पदस्थ पटवारी पंकज चतुर्वेदी अपने ही घर ओरछा में देर रात ई-केवाईसी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह मूर्छित होकर वहीं गिर पड़े। हार्ट अटैक आने और उनके गिरने की पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वह काम करते समय गिरते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, परिजनों ने बताया कि पंकज चतुर्वेदी राजस्व अभियान में ई-केवाईसी का कार्य अपने घर पर कर रहे थे। तभी लैपटॉप पर बैठे-बैठे उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह मूर्छित हो गए। इसके बाद परिजनों द्वारा पटवारी को झांसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें