फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niwari News: पृथ्वीपुर में रोजगार सहायक पांच हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस

Fri, 17 May 2024 06:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

मध्यप्रदेश में निवाड़ी के पृथ्वीपुर में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रोजगार सहायक को सागर लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीम रोजगार सहायक पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी जिले की जनपद पंचायत पृथ्वीपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बमरौली में रोजगार सहायक के पद पर महीपत यादव कार्य करते हैं, जिन्हें शुक्रवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सागर लोकायुक्त टीम की प्रभारी मंजू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बमरौली गांव के रहने वाले गिरीश यादव ने सागर लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उनसे पर्कुलेशन टैंक के निर्माण के बाद बिलों के भुगतान के लिए रोजगार सहायक द्वारा 10,000 की रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर सागर लोकायुक्त में मामले को शिकायत की गई थी। शुक्रवार दोपहर निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर में ओरछा रोड पर स्थित आरोपी महीपत यादव के मकान में फरियादी से पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त टीम की प्रभारी मंजू सिंह ने बताया कि फरियादी गिरीश यादव ने मनरेगा योजना के तहत अपने खेत में पर्कुलेशन टैंक बनवाया था, जिसका भुगतान 1,35,000 ग्राम पंचायत से होना था। इसके एवज में रोजगार सहायक द्वारा पांच हजार की रिश्वत मांगी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें