फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niwari News: तीन दिन से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, पिता ने युवक पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Jul 2024 10:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

कुएं में बेटी का शव मिलने के बाद पिता गांव के एक युवक पर उसकी बेटी को ले जाने का आरोप लगाया। बताया कि उसकी लड़की का मोबाइल फोन भी उक्त लड़के के पास मिला है।
विज्ञापन
निवाड़ी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी जिले के मजल गांव से तीन दिन से लापता किशोरी का शव गांव में ही स्थित बगिया वाले हार के एक कुएं मिला। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जेरोन और पृथ्वीपुर पुलिस ने शव को कुए से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को  पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


वहीं किशोरी की पिता ने गांव के ही एक लड़के पर आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि उक्त लड़का ही उसकी बेटी को ले गया था। पिता ने बताया है कि उसकी लड़की का मोबाइल फोन भी उक्त लड़के के पास मिला है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामल की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवती की हत्या की गई या आत्महत्या है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें