भोपाल-उज्जैन ट्रेन बम ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। एनआईए ने इन आरोपियों को ट्रेन में बम लगाने की साजिश में शामिल होने का दावा किया है।
Bhopal-Ujjain Train Bomb Blast case: NIA filed charge sheet against 4 accused for their involvement in conspiracy to plant a bomb in train.
— ANI (@ANI) August 8, 2017
गौरतलब है कि भोपाल में 7 मार्च को भोपाल-उज्जैन पैसेंजर की बोगी में बम ब्लास्ट होने के बाद एनआईए ने लखनऊ में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी सैफुल्लाह के चचेरे भाई आसिफ इकबाल और दोस्त आतिफ मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उनसे एटीएस और एनआईए ने दोनों पूछताछ की थी।जानकारी के मुताबिक कई अन्य आतंकियों के दोस्त भी एनआईए की रडार पर हैं।