फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंड: चंबल में नए डकैत गिरोह की आहट, किसान को अगवा करने का प्रयास, गृहमंत्री ने बताया कोरी अफवाह

Wed, 23 Feb 2022 02:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड जिले में नए डकैत गिरोह के सक्रिय होने की खबर मिली है, जिसके चलते पुलिस पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही है। वहीं, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे कोरी अफवाह बताया है।
विज्ञापन
डकैतों के सर्चिंग अभियान में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चम्बल अंचल में एक नए डकैत गिरोह की हलचल देखी जा रही है, गांव के एक किसान का डकैतों ने अपहरण करने की कोशिश की थी, जिसके बाद किसान ने डकैतों के नए गिरोह की पुष्टि की है, हालांकि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इस बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


 किसान ने गिरोह में दो महिलाओं और करीब 12 पुरुष होने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस चंबल के बीहड़ों में सर्चिंग कर रही है, ड्रोन के जरिए भी डकैतों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।  

दरअसल भिंड जिले के अटेर क्षेत्र के बीहड़ों में एक गैंग सक्रिय हुआ है, इस गैंग ने शुकलपुरा में एक बुजुर्ग किसान लल्लूराम सिंह के अपहरण का प्रयास किया। लल्लू राम के बेटे शिव सिंह ने बताया कि उसके पिता हर रोज की तरह रविवार को भी खेत की रखवाली के लिए सोने गए थे, इसी दौरान उन्हें दो हथियारबंद लोग मिले, जिन्होंने उनसे साथ चलने के लिए कहा, थोड़ी दूर चलने पर करीब एक दर्जन लोग और मिले जिनमें दो महिलाएं थी, इनके पास भी हथियार थे। गिरोह बिना किसी पूछताछ या मारपीट किए किसान को अपने साथ लेकर चला, लेकिन किसान नहीं चल सका तो उसे वहीं छोड़कर आगे बढ़ गए। इस घटना की सूचना किसान ने गांव वालों को दी।  
विज्ञापन


इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया। टीआई संजय इक्का ने पुष्टि करते हुए बताया कि किसान लल्लूराम की बातों से लग रहा है कि जानकारी सही हो सकती है। पुलिस फिलहाल लगातार इलाके में सर्चिंग करा रही है। ड्रोन कैमरों की मदद से अटेर, सुरपुरा और पवई थाना की पुलिस टीम बीहड़ों में सर्चिंग अभियान में जुटी हैं। एडिशनल एसपी ने ग्रामीणों से किसी भी तरह की जानकारी लगने पर सूचना देने के लिए कहा है। 

गृहमंत्री ने बताया कोरी अफवाह
भिंड में नए डकैत गिरोह की खबर को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरी अफवाह बताया है। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि भिंड में महिला और पुरुष डकैतों की बात आ रही है, वह सोशल मीडिया यूनिवर्सिटी की उपज है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इस तरह की कोई गैंग सक्रिय नहीं है। हमने गश्त कराकर, चेक कराकर और रैकी कर इसे विधिवत देख लिया है। मैं सबसे आग्रह करूंगा कि इस तरह का भ्रम न फैलाएं। लोगों से भी प्रार्थना है कि वे भ्रम में न आएं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें