फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के कॉलेज छात्रों के काम की खबर: कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी परीक्षा खत्म होने के 10 दिन के भीतर दे सकेंगे परीक्षा

Thu, 27 Jan 2022 05:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के प्रथम और तृतीय-सत्र के ऐसे परीक्षार्थी जो कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं, उन्हें बाद में परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। छात्रों को कोरोना होने की सूचना परीक्षा के दिन केंद्र तक देना होगी। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी परीक्षा खत्म होने के 10 दिन के भीतर भी दे सकेंगे परीक्षा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के प्रथम और तृतीय-सत्र के ऐसे परीक्षार्थी जो कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं, उन्हें बाद में परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। छात्रों को कोरोना होने की सूचना परीक्षा के दिन केंद्र तक देना होगी।
विज्ञापन

 
आदेश के अनुसार जो परीक्षार्थी स्वयं कोविड अथवा अन्य संक्रमण की वजह से अपने शहर (निवास स्थान) से परीक्षा केन्द्र जाने में असमर्थ हैं, ऐसे विद्यार्थी की परीक्षा समाप्ति के 10 दिन में समय-सारणी जारी कर दो सप्ताह में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पॉजिटिव पाए गए विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम भी एक साथ घोषित होंगे। जिससे विद्यार्थी का शैक्षणिक-सत्र प्रभावित नहीं होगा।
 
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत वर्तमान में संचालित परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दिए जाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे विद्यार्थियों का शैक्षणिक-सत्र बर्बाद नहीं हो, इसके लिए उन्हें परीक्षा बाद में देने की व्यवस्था की गई है। पॉजिटिव विद्यार्थी को परीक्षा दिवस के दिन ही कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट संबंधित आवेदन या दूरभाष पर महाविद्यालय को सूचित करना होगा, जिससे विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल होने की छूट मिलेगी। प्राचार्य परीक्षा समाप्ति के पांच दिवस में ऐसे विद्यार्थियों की सूची कुलसचिव, संबंधित विश्वविद्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्राचार्य परीक्षा संचालन के दौरान परीक्षार्थियों की उपस्थिति पत्रक में भी इसका उल्लेख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें