फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मानवता शर्मसार! कूड़ेदान में मिली नवजात, बच्ची के शरीर में मिले गंभीर चोट के निशान

Mon, 07 Nov 2022 02:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

मध्यप्रदेश सरकार बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाडली लक्ष्मी योजना चला रही है लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में नवजात बच्चियों को फेंकने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
कूड़ेदान में मिली नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले के लालबर्रा तहसील अंतर्गत ग्राम मोहगांव (धपेरा) में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गांव में एक ग्रामीण को बाड़ी के कूड़ेदान में एक नवजात बच्ची मिली है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं, वहीं बच्ची का वजन भी बहुत कम है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहगांव (धपेरा) में रहने वाले एक ग्रामीण की बाड़ी के पास में एक नवजात शिशु मिला, जिसकी जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में नवजात कन्या शिशु को दस्तयाब कर जिला अस्पताल के एसएनसीयू में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। एसएनसीयू प्रभारी डॉ. निलय जैन ने बताया कि नवजात शिशु की हालत बहुत गम्भीर है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। एक हाथ में  फेक्चर है व एक हाथ की तीन उंगलियां गायब हैं। जिसे किसी ने  कुतर दिया गया है। फिलहाल नवजात कन्या शिशु को निगरानी में  रखा गया है। 

बता दें, बीते दिनों इससे पहले एक नवजात बच्ची मुरैना जिले में भी खेत के किनारे लगी झाड़ियों में मिली थी, बच्ची को सर्द मौसम में बिना कपड़ों के लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था। बच्ची के पैर को नेवले ने काट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें... Morena: हे मां...इस नवजात का क्या कसूर था, जो झाड़ियों में नेवलों के आगे इसे फेंक दिया?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें