फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: घने जंगल में पत्थरों के बीच रोता बिलखता हुआ मिला नवजात, कलेजे के टुकड़े को बारिश में छोड़ गई मां

Wed, 24 Aug 2022 03:54 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

राम की तपोभूमि चित्रकूट क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां झाड़ियों में तड़पता हुआ एक लावारिस नवजात मिला है। भूख-प्यास से नवजात बच्चा बिलख रहा था।
 
विज्ञापन
Baby Born. New Born baby - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के राम की तपोभूमि चित्रकूट क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां झाड़ियों में तड़पता हुआ एक लावारिस नवजात मिला है। भूख-प्यास से नवजात बच्चा बिलख रहा था। अपने कलेजे की टूकड़े को मां पत्थरों के बीच रखकर फरार हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नवजात को जंगल की झाड़ियों में फेंक कर उसकी मां लापता है। घटना पतंगर गांव के पास जंगल की है। बताया गया है कि नवजात को जंगल के बीचोबीच झाड़ियों में पत्थरों के बीच छुपाया गया था। बच्चे की रोने की आवाज सुन आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इक्ट्ठा हो गई। यहां बच्चे को देखकर सभी हैरान रह गए। नवजात तेज बारिश में भीग रहा था और उसके शरीर पर कपड़े तक नही थे। ग्रामीणों ने आनन-फानन बच्चे को पत्थरों के बीच से निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर मझगंवा थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेंद मझगंवा में उपचार के लिए भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा। नवजात भूख से तड़प रहा था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें