शहडोल जिला अस्पताल के बाहर वो जगह जहां नवजात बच्चे को सूअर खा रहे थे
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के शहडोल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। शहडोल में संभागीय मुख्यालय के जिला अस्पताल के बाहर एक नवजात बच्चे के शव को सूअर खाने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने देखा तो सूअर को उन्होंने सूअर को भगाया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मध्यप्रदेश के शहडोल में हुई इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अरविंद लोदी का कहना है कि, 'जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो हमने नवजात के शव में दांत के निशान देखे। जांच अभी जारी है।'
When we reached the spot we saw the body of the infant with bite marks, investigation is underway: Arvind Lodi,Police #MadhyaPradesh pic.twitter.com/7q9QZGHeTf
— ANI (@ANI) November 28, 2017
पुलिस अधिकारी का कहना है कि नवजात बच्च वहां बहुत देर से पड़ा हुआ था और किसी ने भी उस पर दावा नहीं किया। बच्चे की तलाश में कोई नहीं आया और न ही किसी ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक दूर से लोगों ने नवजात को पत्थर समझा और किसी ने ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई। जब सूअर ने बच्चे को खाना शुरू उसके बाद स्थानीय लोगों का ध्यान गया। जिसके बाद लोगों ने सूअर को भगाया।'
इस घटना से स्थानीय लोग विचलित हो गए हैं। अस्पताल के बाहर नवजात का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी और जिला अस्पताल प्रबंधन मामले पर विचार कर रहे हैं और जांच का आश्वासन दिया है।