फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठा करवाचौथ: पत्नी संग बाइक पर निकले डीएसपी, हेलमेट पहनकर पानी पिलाकर तोड़ा व्रत

Fri, 14 Oct 2022 03:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

साइकिल पर दुल्हनिया लाने वाले डीएसपी अब नए अंदाज की वजह से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। निवाड़ी के डीएसपी ने हेलमेट पहनकर अपनी पत्नी को पानी पिलाया और करवाचौथ का व्रत तुड़वाया। अब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  
विज्ञापन
निवाड़ी के डीएसपी अपनी पत्नी को हेलमेट पहनकर पानी पिलाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी के डीएसपी संतोष कुमार पटेल ने अनूठे अंदाज में करवाचौथ मनाया। उन्होंने हेलमेट के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए हेलमेट पहनकर पहले तो पत्नी को टू-व्हीलर पर घुमाया। फिर हेलमेट पहने-पहने ही पत्नी को पानी पिलाकर उनका व्रत तुड़वाया। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में इस समय पुलिस यातायात जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सागर पुलिस ने भी जगह-जगह पोस्टर लगाकर जागरूकता की कि पति को हेलमेट दिए बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा है। ऐसा ही संदेश देने के लिए निवाड़ी जिले के डीएसपी ने हेलमेट पहनकर पत्नी को पानी पिलाया। इससे पहले भी संतोष कुमार पटेल अपने खास अंदाज की वजह से चर्चित हुए थे। कुछ समय पहले जब उनकी शादी हुई थी तो वे साइकिल पर अपनी पत्नी को विदा कर लाए थे। उन्होंने अपनी दुल्हनिया को साइकिल पर बिठाया था और फिर विदाई ली थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें