फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर को मिलीं नई रेल सेवाएं, रानी कमलापति-अगरतला ट्रेन अब नियमित चलेगी

Wed, 21 Oct 2026 08:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रेलवे ने रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस में बदलने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 24 अक्टूबर से देवेंद्र नगर-चुरहट के बीच नई मेमू सेवा शुरू होगी। इन सेवाओं से लंबी दूरी और स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस में बदलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में देवेंद्र नगर-चुरहट के बीच नई मेमू रेल सेवा भी शुरू की जा रही है। इन सेवाओं से लंबी दूरी और स्थानीय स्तर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस अब नियमित चलेगी

विज्ञापन

वर्तमान में गाड़ी संख्या 01665/01666 के रूप में संचालित रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन अब गाड़ी संख्या 11665/11666 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। गाड़ी संख्या 11665 का नियमित संचालन 22 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक गुरुवार को रानी कमलापति स्टेशन से होगा।

वहीं, गाड़ी संख्या 11666 अगरतला से 25 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक रविवार को रवाना होगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा को रेल मार्ग से जोड़ेगी। मार्ग में नर्मदापुरम, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गुवाहाटी और धर्मनगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे। इनमें 8 स्लीपर, 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी और 4 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।
विज्ञापन


पढे़ं:  इंदौर में 25.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ससुर-दामाद गिरफ्तार, दशहरा-दीपावली पर सप्लाई की थी तैयारी

देवेंद्र नगर-चुरहट के बीच नई मेमू सेवा
रेल मंत्रालय ने देवेंद्र नगर और चुरहट के बीच गाड़ी संख्या 61629/61630 मेमू सेवा शुरू करने की मंजूरी दी है। यह सेवा 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इससे विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 61629 देवेंद्र नगर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 1:15 बजे चुरहट पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 61630 चुरहट से दोपहर 3 बजे रवाना होकर रात 9:45 बजे देवेंद्र नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में 15 स्टेशनों पर ठहराव लेगी, जिनमें सतना और रीवा प्रमुख हैं। रविवार को छोड़कर यह सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। ट्रेन में 8 मेमू कोच होंगे।

विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी सुविधा
नई रेल सेवाओं से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस से मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के बीच यात्रा करना आसान होगा। इससे पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। वहीं, देवेंद्र नगर-चुरहट मेमू सेवा से विंध्य क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी। सतना और रीवा जैसे प्रमुख स्थानों तक आवागमन में भी मदद मिलेगी। इन सेवाओं से संबंधित क्षेत्रों में रेल संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें