फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जुर्माना इसलिए बढ़ाया जिससे जान बच सके, जिसे जो कमेंट करना हो करता रहेः वी के सिंह

Thu, 12 Sep 2019 07:53 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माने की धनराशि इसलिए बढ़ाई गई, ताकि लोगों की जान बच सके। अब यदि जिन्हें जान से ज्यादा कीमती धनराशि लग रही है तो वे कमेंट करते रहें।
विज्ञापन


सिंह ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘लोगों की जानें ज्यादा कीमती हैं। इसलिए सरकार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना की धनराशि बढ़ाई है। इससे कानून का सम्मान होगा औऱ लोगों की जानें बच सकेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब यदि जिन लोगों को जान से ज्यादा कीमती धनराशि लग रही है तो वे लोग कमेंट करते रहें।’’ 

पाक के कब्जे वाले कश्मीर के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसी बातें सार्वजनिक स्थानों पर नहीं बोली जातीं। इसके लिए सरकार की विशेष रणनीति है औऱ उस पर कार्य होगा।
विज्ञापन


असम में एनआरसी के बारे में सिंह ने कहा कि यह काम सुप्रीम कोर्ट के द्वारा तय की गई प्रक्रिया से हो रहा है।

अरूणाचल में चीनी घुसपैठ के बारे में पूर्व सेना प्रमुख सिंह ने बताया कि वहां कई बार घुसपैठ होती हैं, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना के 60 किलोमीटर भारतीय सीमा में घुसपैठ के बारे में कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


सिंह ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर पर गए और वहां उन्होंने उनकी मां के देहांत पर शोक प्रकट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें