फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, मां की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2023 01:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में एक चार साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी, इसी दौरान पड़ोसी उसे अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव में चार साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। सोमवार रात चार साल की मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। रोती बिलखती खून से लथपथ मासूम को जब उसकी मां ने देखा तो सीधे सागर नाका पुलिस चौकी पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहात थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और मासूम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के बाद मासूम व उसके परिजनों को महिला थाने ले जाया गया, जहां आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


पीड़ित की मां ने बताया कि शाम को मेरी बेटी घर के आंगन में खेल रही थी। मैं अपने घर के कामकाज में लगी थी। कुछ समय बाद जब मैं बाहर निकली, तो मैंने देखा कि मेरी बेटी दिखाई नहीं दे रही, इसलिए मैंने अपनी बड़ी बेटी को कहा कि वह छोटी बहन को खोजे। बड़ी बेटी छोटी बहन को खोजते हुए  पड़ोसी के घर में पहुंची, जहां मेरी छोटी बेटी रो रही थी।

बड़ी बेटी ने आकर मुझे बताया। जैसे ही मैं पहुंची, तो आरोपी कपड़े पहन रहा था और मेरी बेटी पास में रो रही थी। मैंने अपनी बेटी को गोद में लिया, तो देखा कि उसके पिछले हिस्से से खून निकल रहा है। मैंने जब अपनी बेटी से पूछा तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपी इसी बीच वहां से भाग निकला। मैंने सागर नाका चौकी में अपनी बेटी को ले जाकर शिकायत दर्ज कराई। महिला थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए और कुछ ही घंटों बाद रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें