नीमच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी धनराज पिता जयसिंह भाटी निवासी जावी, राजस्थान की ओर अवैध अफीम ले जाते समय नीमच सिटी थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 किलो अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (क्रमांक आरजे 27 सीके 7132), जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है, उसे भी जब्त कर लिया गया है।
नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनराज भाटी नाम का व्यक्ति स्विफ्ट कार से अवैध अफीम लेकर राजस्थान की ओर रवाना होने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मालखेड़ा फंटा, नीमच फोरलेन मार्ग पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान उक्त कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कार के अंदर 7 किलो अवैध अफीम छिपाई गई थी।
ये भी पढ़ें-
15 साल के बच्चे थे आतंकी, लोगों को मारने के बाद सेल्फी ली, कलमा पढ़वाया और खतना देखा
पुलिस ने तत्काल आरोपी धनराज को हिरासत में लेते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और किन लोगों को सप्लाई करने जा रहा था। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।
ये भी पढ़ें-
प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस आज से, एमपी के सतना, जबलपुर और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा फायदा
पंद्रह दिन पहले भी पकड़ाई थी खेप
करीब पंद्रह दिन पहले भी नीमच की तरफ से आ रहे एक ट्रक से 66 किलो 150 ग्राम अफीम जब्त की गई थी। ट्रक के केबिन में छुपा कर ले जाई जा रही थी। मामले में ट्रक चालक जालौर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि तस्करों की धरपकड़ एवं तस्करी की रोकथाम के लिए जिले में लगातार नाकाबंदी जारी है। तलाशी में ट्रक के पीछे मक्का से भरे के कट्टे रखे हुए थे। ट्रक में बनी केबिन की तलाशी लेने पर उसमें सीटों के पीछे प्लास्टिक के तीन बैग में 34 थैलियों में भर कर छिपाई हुई 66 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम मिली।