फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज पड़ोसी: आधार अपडेट और e-KYC के बहाने लिया कागजात, फिर करवा ली जमीन रजिस्ट्री, जनसुनवाई तक पहुंचा मामला

Tue, 13 May 2025 07:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

मध्यप्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी हुई है। दरअसल, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने आधार कार्ड अपडेट और ई-केवाईसी करवाने के नाम पर उसके जमीन की ही रजिस्ट्री करवा ली।
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच जिले के ग्राम चैनपुरा में एक किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने आधार कार्ड अपडेट और ई-केवाईसी के नाम से उसके दस्तावेज लिए और धोखे में रखकर अंगूठा लगवाकर उसके खाते में दर्ज भूमि की रजिस्ट्री करवा ली।

विज्ञापन


बता दें कि इस धोखाधड़ी का जब पता चला, तब तक जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पीड़ित अपने बेटे के साथ मंगलवार को व्हीलचेयर के जरिए जनसुनवाई में पहुंचा। कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: सिंहस्थ की तैयारी, सड़क चौड़ीकरण के लिए दुकान और मकानों पर लगाए गए लाल निशान, जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन


चैनपुरा निवासी रामनिवास ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके बीमार और अनपढ़ पिता रोड़ीलाल मेघवाल से पड़ोसी ने धोखे से कोरे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। पड़ोसी विनोद मेघवाल ने आधार अपडेट और ई-केवाईसी का बहाना बनाकर रोड़ीलाल से अंगूठा लगवाया। फिर उनके मूल दस्तावेज भी ले गया। विनोद ने पटवारी शकील कुरैशी और ग्राम पटेल लक्ष्मी नारायण धनगर के साथ मिलकर यह काम किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: युद्ध विराम के बाद भी पटरी पर नहीं लौटा पर्यटन, दक्षिण भारत और गोवा बन रहा पसंद

रामनिवास की पुश्तैनी कृषि भूमि खसरा नंबर 278/2/1 (एस) जिसका रकबा 0.18 हेक्टेयर है, को उदयपुर निवासी विक्रम सिंह सारंगदेवोत को बेच दिया गया। यह सौदा 29 जनवरी 2025 को ई-पंजीयन के जरिए तीन लाख 94 हजार रुपये में किया गया। परिवार को न तो इस सौदे की जानकारी थी और न ही कोई राशि मिली। रामनिवास ने कलेक्टर से इस धोखाधड़ी में शामिल सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपनी पुश्तैनी भूमि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें