नीमच में डोडाचूरा की बड़ी खेप पकड़ी गई है।
- फोटो : अमर उजाला
नीमच जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मनासा पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे एक लावारिस ट्रक से 16 क्विंटल 40 किलो 250 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। इस जब्ती की कुल बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है।
मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हासपुर फंटे से एक ट्रक मादक पदार्थ लेकर गुजरने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम हासपुर फंटे पर पहुंची, जहां एक ट्रक संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। ट्रक पर तिरपाल ढकी हुई थी और आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 81 प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें डोडाचूरा भरा हुआ था।
ये भी पढ़ें-
CBN के सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, होटल का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव; जानें मामला
यह मादक पदार्थ एक सुनियोजित तस्करी का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि तस्करों को पुलिस की गतिविधियों की भनक पहले ही लग गई थी, इसी कारण वे ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जब्त ट्रक का नंबर एमपी 14 एचसी 3888 है। पुलिस अब ट्रक मालिक की पहचान कर रही है और अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें-
कार से 14 लाख की सात किलो अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
इस पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। जिले में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है।