फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: फैक्टरियों से माल चुराकर बेचने वाली गैंग का खुलासा, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 14 Mar 2025 10:27 AM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि फैक्ट्रियों से माल लोड कर चोरी करने की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया। इस मामले को सुलझाने के लिए नीमच सिटी थाना पुलिस और सायबर सेल की टीम का गठन किया गया। जिसने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अडानी विल्मर प्लांट से 2150 कार्टन फॉर्च्यून तेल चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा हुआ है। नीमच पुलिस ने 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक टाटा मैजिक, मारुति स्विफ्ट कार, दो ट्रेलर, 760 लीटर फॉर्च्यून तेल और 5 लाख 31 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 
3 अक्टूबर को महावीर यादव ने थाना नीमच सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह महावीर रोड लाइन्स के नाम से ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। अडानी विल्मर लिमिटेड से तेल भेजने के लिए ब्लैकबक ऐप के माध्यम से एक ट्रेलर बुक किया गया था। 29 सितंबर को 2150 कार्टन तेल ट्रेलर में लोड कर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया, लेकिन ड्राइवर वाहन लेकर गायब हो गया। पुलिस को ट्रक के जयपुर जाने की जानकारी मिली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने गैंग के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: होलिका दहन के दौरान आरक्षक पर त्रिशूल से हमला, इलाज के लिए जबलपुर रेफर, आरोपी को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन


ये आरोपी गिरफ्तार  
  • शंकरलाल पिता लक्ष्मण स्वामी (47) निवासी बसंत विहार, पाच्यावाडा, सिरसी रोड, जयपुर
  • लक्ष्मीनारायण पिता सीताराम स्वामी (40) निवासी मुख्य उदयपुरीया, जयपुर
  • भवानी सिंह पिता बजरंग सिंह शेखावत (41) निवासी शक्तिनगर, झोटवाडा, जयपुर
  • हरीश पिता भेरुलाल टांक (40) निवासी भगवानपुरा, निम्बाहेड़ा
  • सुरेश पिता नारायण शर्मा (37) निवासी ब्रह्मपुरी, मंडलगढ़, राजस्थान
  • भेरुलाल पिता हीरालाल वैष्णव (40) निवासी हाजीया खेड़ी
  • गजेन्द्र पिता इंदरचंद शर्मा (31) निवासी मुखर्जी चौक, मंगलवाड़

बरामद किया गया सामान
  • 35 कार्टन फॉर्च्यून तेल
  • 560 पाउच फॉर्च्यून तेल
  • 53 खाली खोखे
  • एक मोबाइल फोन
  • 200 लीटर का हरा ड्रम
  • एक टाटा मैजिक (RJ 14 JH 2910)
  • 5.31 लाख रुपये नकद
  • तेल की कैन, कंप्यूटर सिस्टम
  • मारुति स्विफ्ट कार
  • दो ट्रेलर (RJ 27 GC 5248 और RJ 27 GD 2416)
ये भी पढ़ें: सुबह 7 बजे से होली का धमाल, सड़कों पर उमड़ा रंगों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भी जुट रही भीड़
विज्ञापन


ऐसे पकड़े गए आरोपी
एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि फैक्ट्रियों से माल लोड कर चोरी करने की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया। इस मामले को सुलझाने के लिए नीमच सिटी थाना पुलिस और सायबर सेल की टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सायबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
 

पुलिस गिरफ्त में आरोपी


ये वीडियो भी देखिए...

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें