नौरादेही अभयारण्य में दो बाघों की लड़ाई में एन-2 टाइगर जख्मी हुआ है।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश के सबसे बड़े नौरादेही अभयारण्य में टेरिटरी को लेकर बाघों के बीच पहली बार पांच साल में संघर्ष देखने को मिला। नौरादेही में बाघ एन-2और एन-3 से बीच जमकर लड़ाई हुई। इसमें एन-2 बाघ किशन जख्मी हुआ हुआ है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 2018 में शिफ्टिंग के बाद यह पहला मौका है, जब नौरादेही अभयारण्य में टेरिटरी को लेकर बाघों के बीच लड़ाई हुई है। नौरादेही अभयारण्य में वर्तमान में बाघों का कुनबा 16 है। नौरादेही वन मंडल के एसडीओ देवाराम मलिक ने बताया नौरादेही अभयारण्य में एन दो और एन 3 टाइगर के बीच में फाइटिंग हुई थी, हालांकि मामला चार-पांच दिन पहले का लग रहा है। जिसका पता कल लगा। टाइगर एन 2 के चेहरे पर कुछ निशान पंजे पाए गए, कुछ घाव भी हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व के डॉक्टर और स्थानीय वेटरनरी डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।