भोपाल में नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले सईदुल्ला खान का बेटा शाद खान सीहोर के पास जंगल में दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण और राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते पकड़ा गया है।
शाद खान राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग का खिलाड़ी भी रहा है। शाद को ग्रामीणों ने दो अन्य लोगों के साथ शिकार किए गए हिरण और मोर के साथ पकड़ लिया।