फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur News: दो लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीसरा फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तलाश

Mon, 12 May 2025 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी राजेश उर्फ बब्बू अभी फरार है। टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
पुलिस ने स्मैक की जब्त।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर जिले की ठेमी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए स्मैक तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 लाख रुपये कीमत की 18 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी नया गांव, ठेमी के रहने वाले हैं। उनकी पहचान सुखराम उर्फ सुखू (50) और जगदीश (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 (बी), 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीसरा आरोपी राजेश उर्फ बब्बू, जो खिलचीपुर जिला राजगढ़ का रहने वाला है, अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश के कई जिलों में आज भी होगी बारिश चलेगी तेज हवा, 14 के बाद मौसम धीरे-धीरे होगा साफ
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई को एएसपी प्रीति गोटिया के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक बलवीर चौधरी, सउनि राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक अवधेश पटेल, आरक्षक चंद्रप्रताप और साइबर सेल के आरक्षक नीरज डेहरिया शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी राजेश उर्फ बब्बू अभी फरार है। टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:  तीन दिवसीय शिल्प ग्राम महोत्सव के समापन पर राज्यपाल बोलेजनजातीय कला हमारी अनमोल धरोहर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें