फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur News: करेली में सब इंजीनियर गीतेश रहंगडाले अपने कमरे में मृत मिले, साइलेंट अटैक की आशंका

Mon, 02 Jun 2025 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

करेली में पदस्थ 24 वर्षीय सब इंजीनियर गीतेश रहंगडाले अपने किराए के मकान में मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच में साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। बालाघाट निवासी गीतेश की मौत से विभाग में शोक है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
करेली जनपद पंचायत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली जनपद पंचायत में पदस्थ 24 वर्षीय सब इंजीनियर गीतेश रहंगडाले रविवार रात अपने किराए के मकान में मृत पाए गए। वे बालाघाट जिले के कटंगी क्षेत्र के मूल निवासी थे और पिछले एक वर्ष से करेली में कार्यरत थे।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही करेली थाना प्रभारी प्रियंका केवट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई जा रही है, हालांकि पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें-  नर्मदा नदी में सैर-सपाटे का दुखद अंत, एक ही परिवार के तीन युवकों की डूबने से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


गीतेश को आखिरी बार शुक्रवार को जिला पंचायत की एक बैठक में देखा गया था। उसके बाद से वे किसी से संपर्क में नहीं थे। जब रविवार तक कोई जानकारी नहीं मिली, तो सहकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। गीतेश के निधन से विभाग में शोक की लहर है। सहकर्मियों ने उन्हें एक मेहनती और सरल स्वभाव का अधिकारी बताया। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें