फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चलती कार के बोनट पर लटकी रही महिला, वीडियो वायरल होने के बाद तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जानें मामला

Wed, 05 Jul 2023 05:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

नरसिंहपुर में चलती कार के बोनट में महिला के चिपके होने का वीडियो सामने आने के बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कार के बोनट पर चिपकी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस जिस चलती कार में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को ले जा रही थी, उसमें एक महिला के बोनट से चिपकने का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद राज्य सरकार ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने बुधवार को भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की पुष्टि की।  गृह मंत्री मिश्रा ने कहा, कि हमने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है और तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।



नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम सोमवार को ड्रग तस्करों को पकड़ने के लिए गोटेगांव शहर गई थी। जब पुलिसकर्मी दो आरोपियों को कार में थाने ला रहे थे तो एक महिला ने कार का बोनट पकड़ लिया था। एसपी ने कहा कि वीडियो में कार बहुत धीमी गति से चलती हुई और एक पुलिस स्टेशन के गेट में प्रवेश करती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें