फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अचानक काफिला रोककर सीएम शिवराज पहुंचे ललिताबाई बाल्मिकी के घर, कहा- भाई को चाय तो पिलाओ

Fri, 21 Jul 2023 06:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को नरसिहपुर जिले के गाडरवारा पहुंचे थे। यहां सीएम शिवराज ने सड़क किनारे काफिला रुकवा दिया और यहां रहने वाली ललिता बाई बाल्मिकी के घर अचानक पहुंच गए। घर पहुंचकर ललिता बाई और उनके परिवार का हाल जाना।
विज्ञापन
सीएम ने ललिताबाई के घर पहुंचकर चाय पी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग अंदाज नजर आया। गाडरवारा सीएम ने अपना काफिला अचानक रुकवाया और सड़क किनारे रहने वाली ललिताबाई बाल्मिकी के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और चाय पी। 
विज्ञापन


बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को नरसिहपुर जिले के गाडरवारा पहुंचे थे। यहां जनसभा को संबोधित किया और चार हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजना का भूमिपूजन भी किया। यहां सीएम का एक अलग अंदाज भी दिखा। सीएम शिवराज ने सड़क किनारे काफिला रुकवा दिया और यहां रहने वाली ललिता बाई बाल्मिकी के घर अचानक पहुंच गए। घर पहुंचकर ललिता बाई और उनके परिवार का हाल जाना।

ललिताबाई सीएम को अपने घर में देख चौंक गईं। वे सीएम के सामने नीचे बैठने लगीं तो शिवराज ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया। सीएम ने परिवार में की जानकारी ली। बहू को आशीर्वाद दिया। ललिता बाई ने अपनी जो समस्याएं बताईं, सीएम ने उनका निवारण तुरंत किया। पक्के मकान के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया, कलेक्टर ने तुरंत चेक बनाकर 2.50 लाख रुपये दिए। सीएम ने लाडली बहना का फॉर्म भरवाने का कहा। सीएम ने ललिता बाई से कहा- भाई आया है, चाय तो पिलवाओ। ललिता बाई , सीएम को अपने घर में देखकर भावुक हुईं, भैया बोलकर कहा, आप हैं तो हम लोग खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें