फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur: डंपर की रफ्तार बनी काल, पशु चिकित्सक की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; शव रखकर चक्काजाम

Mon, 08 Jun 2026 08:37 PM IST
नरसिंहपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

नरसिंहपुर में गाडरवारा-तेंदूखेड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पशु चिकित्सक अमोल पटेल की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर चक्का जाम किया और मुआवजा, सड़क चौड़ीकरण तथा ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
मजदूरों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर के गाडरवारा-तेंदूखेड़ा मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पशु चिकित्सक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करौंदी और भामा गांव के बीच हुआ। मृतक की पहचान ग्वारी निवासी पशु चिकित्सक अमोल पटेल (50) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमोल पटेल मोटरसाइकिल से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया और करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की।
विज्ञापन


ग्वारी ग्राम पंचायत के सरपंच परमेश्वर पटेल ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर डंपरों की लापरवाही के कारण यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है। उन्होंने कहा कि कई चालक तेज रफ्तार और कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चलाते हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

पढ़ें: 1.79 करोड़ की रखवाली का जिम्मा बहू को सौंपा, लौटे तो 1.45 करोड़ गायब; ससुर ने दर्ज कराई शिकायत 

ग्रामीणों का आरोप है कि एनटीपीसी परियोजना से जुड़े ओवरलोड डंपर लगातार इस मार्ग से गुजरते हैं और प्रशासन की अनदेखी के चलते हादसों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग, ओवरलोडिंग पर रोक तथा तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें