फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram: सिवनी मालवा में सनसनीखेज वारदात, बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

Thu, 07 May 2026 04:48 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

बुधवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग के घर में घुसकर चाकुओं से हमला कर दिया और लूटपाट करके फरार हो गए। घटना के समय बुजुर्ग घर मे अकेले थे।
विज्ञापन
लूट के बाद घर में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सिवनी मालवा में बुधवार देर रात देवल मोहल्ले में तीन अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग के घर में घुसकर चाकुओं से हमला किया और नकदी व जेवर लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय रामभरोस जाट घर में अकेले थे। देर रात तीन बदमाश घर में घुसे और लूटपाट शुरू कर दी। जब बुजुर्ग ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश घर में रखे सोने के आभूषण और करीब एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से घर की रेकी कर चुके थे और सूनसान होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे गए।
विज्ञापन


घटना का पता तब चला जब बुजुर्ग की पत्नी घर लौटीं। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उन्होंने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोलने पर अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। रामभरोसे खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे और घर का सामान बिखरा हुआ था।

ये भी पढ़ें: Ujjain News: घरेलू विवाद में युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, हुई मौत, पत्नी, सास और ढाई साल की मासूम भी झुलसे

महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरक्षक पूनम बिल्लोरे मौके पर पहुंचीं और घायल बुजुर्ग को तुरंत सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार सुबह एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार तीन हमलावरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल लूट और जानलेवा हमले के इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद देवल मोहल्ले सहित पूरे सिवनी मालवा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जता रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें