फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: नर्मदापुरम में शादी समारोह के दौरान 10 साल के बच्चे की स्मार्ट वॉच फटी, दो भाई घायल; मचा हड़कंप उपचार जार

Tue, 28 Apr 2026 10:02 AM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

नर्मदापुरम के एक शादी समारोह में 10 साल के बच्चे की कलाई पर बंधी स्मार्ट वॉच अचानक फटने से हड़कंप मच गया। धमाके के बाद समारोह में अफरातफरी का माहौल बन गया, हालांकि बच्चे को तुरंत संभाला गया।
विज्ञापन
स्मार्ट वॉच फटने से घायल हुए दोनों भाई उपचार करवाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदापुरम में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब 10 साल के मासूम की कलाई पर बंधी स्मार्ट वॉच अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। यह सनसनीखेज घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। इटारसी रोड स्थित निजी मैरिज गार्डन में शादी की खुशियां अपने चरम पर थीं, लेकिन अचानक हुए इस विस्फोट ने पूरे माहौल को दहशत में बदल दिया।
विज्ञापन


गांव चांदोन निवासी दो सगे भाई, वेदांत और सूर्यांश चौधरी, समारोह में एक साथ बैठे हुए थे। तभी वेदांत की कलाई पर बंधी स्मार्ट वॉच अचानक फट गई। धमाका इतना अचानक था कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और कुछ पल के लिए अफरातफरी मच गई।

धमाके की आवाज सुनते ही परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे
इस विस्फोट में वेदांत के हाथ का हिस्सा झुलस गया और उसकी त्वचा छिल गई, जबकि पास में बैठे उसके भाई सूर्यांश भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनते ही परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चों को तुरंत संभाला। शादी का माहौल कुछ देर के लिए थम गया और हर कोई सहमा हुआ नजर आया।
विज्ञापन


परिजनों ने बिना समय गंवाए दोनों बच्चों को नर्मदापुरम के नर्मदा अस्पताल हरिजन लेकर पहुंचे, जहां देर रात करीब 1:30 बजे डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि चोटें गंभीर नहीं हैं, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को उसी रात घर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं लू का प्रकोप; रहें सतर्क
विज्ञापन


डर और चिंता का माहौल
जानकारी के अनुसार, यह स्मार्ट वॉच करीब एक साल पहले ऑनलाइन मंगाई गई थी। घटना के बाद परिवार में डर और चिंता का माहौल है। इस हादसे ने एक बार फिर स्मार्ट गैजेट्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर जब इन्हें छोटे बच्चे इस्तेमाल कर रहे हों।
 

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें