फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बराखड़ मॉब लिंचिंग केस में 14 दोषियों को उम्रकैद के बाद सोशल मीडिया पर बवाल, दो अज्ञात पर केस दर्ज

Fri, 26 Jun 2026 10:29 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

नर्मदापुरम के बहुचर्चित बराखड़ मॉब लिंचिंग मामले में 14 दोषियों को उम्रकैद मिलने के बाद सोशल मीडिया पर न्यायिक फैसले को लेकर वायरल वीडियो और आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले में सिवनी थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बराखड़ में हुए बहुचर्चित मॉब लिंचिंग मामले में 12 जून को अदालत द्वारा 14 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद अब मामला सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो और प्रतिक्रियाओं को लेकर चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन


करीब चार साल पुराने इस मामले में गो तस्करी के संदेह में हुई हिंसा के दौरान महाराष्ट्र के अमरावती निवासी नाजिर अहमद की मौत हुई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे की अदालत ने 14 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फैसले के बाद न्यायालय परिसर में भावुक और तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनमें कथित रूप से न्यायालय के फैसले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-  इंदौर के कर्बला मामले में महापौर परिषद का आदेश निरस्त, अब मैदान में तीन दिन लगेगा मेला
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि तथ्यों के आधार पर दिए फैसले पर एक व्यक्ति सवाल उठा रहा है। वायरल वीडियो में उस व्यक्ति की आपत्ति न्यायिक फैसले से ज्यादा न्यायाधीश की पहचान को लेकर दिखाई दे रही है और ऐसे मामलों में कार्रवाई की जानी चाहिए।

इधर, सिवनी मालवा थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो साझा करने के मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, न्यायाधीश की ओर से अभी कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें