फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश मंत्री-अफसरों के बीच विवाद: अब राकेश सिंह पर IAS शाह को धमकाने का आरोप; आईएएस एसोसिएशन ने की शिकायत

Tue, 28 Apr 2026 09:18 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है।अब जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और स्मार्ट सिटी सीईओ अरविंद शाह के बीच कथित विवाद सामने आया है। आईएएस अधिकारी ने मंत्री पर अभद्र व्यवहार और धमकाने के आरोप लगाए हैं, जबकि मंत्री पक्ष का कहना है कि मामला एक महिला कर्मचारी से जुड़ा है जिसके साथ आईएएस ने गलत व्यवहार किया है। 
विज्ञापन
मंत्री राकेश सिंह और आईएएस अरविंद शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के  लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह पर स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं आईएएस अधिकारी अरविंद शाह के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकाने के आरोप सामने आए। मामले को लेकर अरविंद शाह ने अपना पक्ष आईएएस एसोसिएशन के समक्ष रखा है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में मंत्री राकेश सिंह ने अरविंद शाह को अपने बंगले पर बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान अधिकारी को करीब एक घंटे तक वहां रोके रखा गया और बातचीत के दौरान उनके साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं लू का प्रकोप; रहें सतर्क

बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम से आहत अरविंद शाह ने पूरे मामले की जानकारी आईएएस एसोसिएशन को दी। इसके बाद एसोसिएशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री से मुलाकात की। मंत्री का कहना है कि आईएएस ने एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनको फटकारा। आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी गई है। उनके मुताबिक यह मामला गलतफहमी का था, जिसे बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है। वहीं, अरविंद शाह ने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष एसोसिएशन के समक्ष रख दिया है। फिलहाल वह इस मामले में सार्वजनिक तौर पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: विवाह, तलाक और उत्तराधिकार कानूनों का होगा अध्ययन, UCC के लिए मोहन सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी

दरअसल 17 मार्च को अरविंद शाह ने जबलपुर में स्मार्ट सिटी के सीईओ का पदभार संभाला था, उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इसमें पाया गया कि कुछ कर्मचारी अनुपस्थित रहते है। इस मामले में शाह ने एक महिला कर्मचारी को बुलाकर फटकार लगाई, जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत मंत्री राकेश सिंह से कर दी।  22 अप्रैल को मंत्री राकेश सिंह ने आईएएस अरविंद शाह को अपने बंगले पर बुलाकर कर जमकर फटकार लगाई।  

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल में जनगणना कार्य के चलते कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें