फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में नरेंद्र सिंह तोमर: बोले- संजय राउत के आरोप मिथ्या, जो गलत करेगा उस पर कानून अपना काम करेगा

Sat, 09 Apr 2022 04:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में थे। उन्होंने मीडिया से चर्चा की। शिवसेना नेता संजय राउत के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि इस प्रकार के आरोप मिथ्या हैं।
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शिवसेना नेता संजय राउत के आरोपों पर कहा कि इस प्रकार के आरोप मिथ्या हैं।
विज्ञापन

 
तोमर ने कहा है मोदी जी के कार्यकाल में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य हो रहा है। जो गलत करेगा उस पर कानून अपना काम करेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भारत की लगातार तारीफ किए जाने पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के लिए देश पहले बाद में कुछ। भारत लगातार तरक्की कर रहा है तो स्वाभाविक रूप से दुनिया में भारत की साख बढ़ी है और हम सबके लिए गौरव की बात है।

विदेश नीति के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। आगे बोले कि भारत आगे बढ़ रहा है हर नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उधर राउत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पत्रा चाल भूमि घोटाला मामले में संजय राउत की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने पीएमएलए जांच में राउत से जुड़े अलीबाग के आठ प्लॉट और मुंबई के फ्लैट कुर्क किए। बताया जा रहा है ये घोटाला 1034 करोड़ रुपये का है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें