फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस पहले हाथ दिखाती है फिर दोनों हाथों से लूटती है'

Wed, 20 Nov 2013 07:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर झूठे वादे करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठे करती है इसलिये किसी को भी उसकी बातों पर यकीन नहीं करना चाहिए।

मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र शहडोल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 100 दिनों में महगांई घटाने का वादा किया था लेकिन अब तक महंगाई नहीं घटी।

मोदी ने कांग्रेसियों पर कटाक्ष करते हुए कहा वे कहते हैं 35 किलो अनाज मुक्त देंगें लेकिन पर वे पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में तो देना शुरू करें।
विज्ञापन


भाषण की शुरूआत में मोदी ने नर्मदा के उदगम स्थल अमरकंटक के भूमि को नमन किया और नर्मदा को गुजरात की जीवन दायिनी बताया।

भाजपा है आदिवासियों की हितैषी
उन्होंने आदिवासी समुदाय के लिए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैसे शरीर के एक अंग से बीमारी होने पर शरीर मजबूत नहीं माना जाता है।
विज्ञापन


उसी प्रकार से राष्ट्र का कोई भाग कमजोर हो तो राष्ट्र मजबूत नहीं माना जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 वर्षों तक आदिवासियों का कभी ख्याल नहीं रखा।

सबसे पहले भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय 15 वर्ष पहले आदिवासियों के लिए स्वतंत्र मंत्रालय बनाया और अलग से बजट की व्यवस्था की।

उन्होंने कहा कि चौहान ने आदिवासियों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाईं हैं। शहडोल जैसे आदिवासी क्षेत्र में मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेज खोले गए हैं।

आदिवासी के शिक्षा पर राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को केवल चुनाव के समय आदिवासियों की याद आती है।

उन्होंने अब तक आदिवासियों क्षेत्रों में 12वीं कक्षा का विज्ञान की शिक्षा देने वाले स्कूल क्यों नहीं बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें