फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में दुकान से समोसा उठाने पर हत्या: दुकानदार बाप-बेटे ने पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 10:37 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में दुकान से बिना पूछे ट्रे से समोसा उठाने पर एक व्यक्ति  की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दुकानदार बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में दुकान से पूछे बिना ट्रे से समोसा उठाने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दुकानदार बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छोला थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शंकर नगर में रविवार दोपहर को एक व्यक्ति विनोद एक दुकान पर गया। उसने दुकान की ट्रे से बिना पूछे समोसा उठा लिया। इससे दुकानदार हरि सिंह नाराज हो गया। उसने समोसा ट्रे में वापस रखने को कहा। इस बात पर नशे में धुत  विनोद और हरि सिंह में कहासुनी हो गई। विवाद हाथापाई तक पहुंचा। गुस्से में हरि सिंह ने चाय बनाने का बर्तन विनोद के सिर पर मार दिया।

वहीं, साथ खड़े हरि के बेटे सीताराम ने डंडा विनोद के सिर पर मार दिया। इससे उसके सिर और नाक से खून बहने लगा और वह बेसुध होकर नीचे गिर गया। इस बीच विनोद के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। वह विनोद को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें