फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल जिले के झारौसी में मुरम खदान धंसी, दबने से दो मजदूरों की मौत

Wed, 15 Mar 2023 01:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मुरम खदान धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक खदान से अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। 
विज्ञापन
शहडोल में खदान धंसने से दो की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से बुरी खबर सामने आई है। मुरम खदान धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक खदान से अवैध रूप से खनन किया जा रहा था।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झारौसी में घटी। बुधवार सुबह मुरम खदान धसकने से दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुकेश कोल एवं अनीश कोल ग्राम झरौसी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को ग्राम झरौसी स्थित उक्त मुरम खदान से मुरम लोड करने एक ट्रैक्टर लगा हुआ था। जिसमे मृतकों समेत अन्य मजदूर मुरम भर रहे थे। इसी दौरान खदान के ऊपर  हिस्से से मुरम भर भराकर गिरी। जिसमें दोनो मजदूर दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। 

सूत्रों के अनुसार रीवा से टेटका मार्ग की पटरी भराई के लिए झारौसी से मुरम निकलवाकर डलवाया जा रहा है। थाना प्रभारी समीर खान से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण बात नही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें