फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका का कर्मचारियों को आदेश, हर शनिवार साइकिल से आएं, कार-बाइक पर 100 रुपये का जुर्माना

Thu, 18 Jul 2019 10:13 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में एक नगर पालिका ने पर्यावरण बचाने के लिए अनोखा आदेश अपने कर्चारियों को दिया है। अशोकनगर की नगर पालिका ने अपने अधिकारी और कर्मचारियों से कहा है कि वो हर शनिवार को साइकिल से दफ्तर आएं। 

विज्ञापन


पालिका ने कहा है कि अगर कोई कर्मचारी बाइक या कार से दफ्तर आता है तो उसपर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका सीएमओ ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

सीएमओ शमशाद पठान के मुताबिक, बुजुर्ग और महिला स्टाफ जो साइकिल नहीं चला सकते, वे पैदल कार्यालय आ सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि यह सेहत से जुड़ा मामला है। यह अच्छी पहल है। सभी को साइकिल से आना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, निर्देश सिर्फ इसलिए जारी किया गया है ताकि सभी को जानकारी मिल सके। बाकी जो सेहत के प्रति जागरुक हैं वो जरूर साइकिल से आएंगे। जिन अधिकारी और कर्मचारियों के पास साइकिल नहीं है, वे साइकिल खरीद लें। 

नगर पालिका अपने स्टाफ से जो जुर्माना वसूलेगी उसे जिला अस्पताल के मरीजों पर खर्च किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि सुबह 10 बजे मैं साइकिल से आऊंगा। बाहर काउंटर लगेगा। जहां दो या चार पहिया वाहन से आने वाले स्टाफ से जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें